पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। विधायक ने पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई जनहितकारी योजनाओं को बजट में शामिल करने को कहा है। विधायक ने अपने पत्र में शहर से जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पूर्व से निर्मित एवं अर्धनिर्मित नालों का सर्वे कराने तथा जिन वार्डों में नालों का अभाव है, वहां लेवल मिलान कर सभी वार्डों को जोड़ते हुए समुचित नाला निर्माण कराने की योजना को इस बजट में रखने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने गली से गली संपर्क पथों एवं लम्बी कच्ची सड़कों का सर्वे कर जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण तथा नई सड़कों के निर्माण को भी बजट में शामिल कर...