रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक व रचनात्मक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड चैंबर द्वारा शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी व उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन से उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आग्रह किया। चैंबर के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ बैठक में व्यापार, उद्योग, निवेश, लॉ एंड आर्डर, टूरिज्म डेवलपमे...