बिहारशरीफ, मार्च 8 -- प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 10 हजार कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दे दिया बैंक खाता पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फुलचोड़ गांव से कुंदन यादव को किया गिरफ्तार झारखंड से जुड़ा है ठग गिरोह का तार, पुलिस सरगना को पकड़ने में जुटी फोटो 08 शेखपुरा 03 - साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 10 हजार कमीशन के लालच में एक युवक ने अपना बैंक खाता ही ऑपरेट करने के लिए साइबर ठग को दे दिया। अब युवक साइबर ठगी के 11 मामलों में पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। साइबर ठगी का यह मामला महुली थाना क्षेत्र के फुलचोड़ गांव का है, जहां से साइबर थाना पुलिस ने कुंदन यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गांव में ही सीमेंट की दुकान चलाता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झारखंड के रामग...