कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से विकास खंड क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2385 पौधे लगाए जाएंगे। लक्ष्य निर्धारित होने के बाद ब्लॉक प्रशासन और ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि फिलहाल ग्राम पंचायतों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप ग्राम पंचायतों में उपयुक्त स्थानों का चयन करने, गड्ढों की खुदाई कराने और पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 87 निकायों में दो दिन चलेगा सफाई अभियान उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए ...