बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। गर्मी धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रही है। पशु पक्षियों से लेकर अन्य काफी परेशान हैं। धीरे-धीरे उनके समक्ष पेयजल का संकट खड़ा होता जा रहा है। जिले में राजस्व के आंकड़ों में करीब 4500 तालब और गड़ही हैं। इसके अलावा जिले में अब तक 314 अमृत सरोवर का निर्माण हो चुका है। भूमि जल संरक्षण के लिए भी कई परियोजनाओं पर काम हो रहा है, लेकिन अधिकांश तालाब सूख गए हैं। इस कारण पशु पक्षियों के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि नलकूप विभाग को निर्देश है कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक तालाब में ट्यूबवेल से पानी भर दें। यह भी पढ़ें- अमृत सरोवरों में भरा पानी, भीषण गर्मी में मिली राहत इस कार्य को विभाग ने शुरू भी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...