हापुड़, जून 19 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में पशुपालन विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने जनपद में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, वृहद गौ-संरक्षण केंद्र, गोशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा केंद्रों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम कविता मीना ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाए। अनावश्यक विलंब के लिए उत्तरदायी संस्था के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीएम ने कार्यदाई संस्था को लंबित कार्यों को जल्द ही शुरू कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रत्येक केंद्र में बायो-गैस प्लांट भी लगाए जाए: डीएम साथ ही कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक...