पीलीभीत, अप्रैल 22 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे 16 गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक मात्र 11 हजार क्विंटल ही गेहूं की खरीद हो रही है। जिससे लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद पाना आसान दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि कई किसान गेहूं तुलवाने के लिए मंडी में डेरा डाले हुए हैं। बीसलपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में आरएफसी, पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई सहित 16 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान काफी दिनों से गेहूं तुलवाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। प्रत्येक क्रय केंद्र को 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदे जाने का लक्ष्य दिया गया। एक माह बीत जाने के बाद सभी क्रय केंद्रों पर अभी तक 11 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है जबकि किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष नौ फीसदी हुई गेहूं...