बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। मंडल के सभी प्रमुख कार्यालयों में बेसिक फोन सक्रिय किया जाए। इस बेसिक फोन के सहारे स्थानीय से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारी जन-सुनवाई कर रहा है अथवा नहीं। संबंधित अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जन-सुनवाई करें। इस अवधि में कोई बैठक या अन्य कार्य नहीं किया जाए। जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतें भी ऑनलाइन होंगे, जिससे यह पता चलेगा कि अधिकारी ने कितनी शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण का क्या हुआ। इन शिकायतों की समीक्षा के लिए एक अधिकारी नामित होंगे। यह निर्देश आयुक्त अखिलेश सिंह ने मंडल के तीनों डीएम को भेजा है। शासन से वीसी के बाद 21 बिन्दुओं पर भेजे निर्देश में आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर जनता दर्शन के तहत जन सुनवाई करें। जनता...