बांका, अप्रैल 17 -- बांका, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो तथा वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। इसी क्रम में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अनियमित वितरण जैसी गतिविधियों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखा जा सके। यह भी पढ़ें- जिले की 15 गैस एजेंसियों पर छापेमारी, सभी कागजातों की हुई जांच जिला आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.