जमशेदपुर, फरवरी 16 -- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए आज दूसरी बार हिसाब किताब जमा करने का दिन है। इसके लिए राज्य कर विभाग (जीएसटी) कार्यालय के सभागार में व्यय प्रेक्षक और कोषांग के कर्मचारी बैठ गये हैं। वहीं पर खर्च के ब्योरे का रजिस्टर एवं सभी रसीद जमा करनी है। इसमें जिन प्रत्याशियों ने 12 को हिसाब जमा नहीं किया था, वे भी इसी में दोनों हिसाब जमा कर सकते हैं। इसके बाद 20 फरवरी को भी हिसाब जमा करने की तारीख तय की गई है। 20 के बाद चुनाव संपन्न होने के उपरांत ही हिसाब जमा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.