मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पोलिंग एजेंटों पर 20 करोड़ से अधिक की खर्च किए जाने का अनुमान है। दरअसल, प्रत्याशियों ने राज्य के 90,740 मतदान केंद्रों पर कुल एक लाख 40 हजार 274 पोलिंग एजेंट को लगाया गया था। यानी हर प्रत्याशी के औसतन 53-53 पोलिंग एजेंट थे। जानकारों के मुताबिक राजनीतिक दल व प्रत्याशियों की आर्थिक क्षमता के आधार पर इन एजेंटों को न्यूनतम एक से ढाई-तीन हजार रुपये तक भुगतान किए गए। पहले चरण में मुजफ्फरपुर समेत 18 जिलों के 121 सीटों के लिए हुए मतदान में 45,341 बूथ बनाए गए थे। दूसरे चरण में 20 जिलों के 123 सीटों के लिए 45,399 बूथ बने थे। यानी दूसरे चरण में सिर्फ एक सीट और 58 बूथ अधिक थे। हालांकि, पहले चरण में बूथों पर तैनात 67,902 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.