बगहा, मार्च 25 -- बेतिया बेतिया कार्यालय सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने जहां जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जिसमें जिले के शिक्षक नेता बढ़कर भाग ले रहे हैं। यहां तक की स्कूल अवधि के दौरान भी शिक्षक नेताओं को घूमते देखा जा रहा है। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां छोड़ तथाकथित शिक्षक नेता माननीय व संभावित नेताओं के जनसंपर्क में घुम रहे हैं। इससे शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यहां तक कि जिला शिक्षा कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी जनसंपर्क अभियान के दौरान कई शिक्षक अपना विद्यालय छोड़ कर माननीय व संभावित प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों व शिक्षक नेताओं को न अपने विद्यालय से मतलब है और न बच्चों के पठन-पाठन से। बावजूद शिक्षा विभाग मुकदर्शक बना हुआ है...