नई दिल्ली, मई 13 -- Prateek Yadav death: समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। इसके बाद प्रतीक यादव के शव को केजीएमयू लाया गया। केजीएमयू में डॉक्टरों ने प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सिविल अस्पताल ने अटकलों का खारिज करते हुए कहा है कि प्रतीक की मौत जहर से नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। लोगों की मानें तो प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, ज...