शाहजहांपुर, मई 16 -- सिंधौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर से शाहजहांपुर जनपद के सिंधौली अंतर्गत मुड़िया पंवार स्थित उनके ननिहाल में भी शोक है। प्रतीक यादव का शाहजहांपुर से गहरा पारिवारिक संबंध रहा है। प्रतीक की मां स्व. साधना गुप्ता प्रसिद्ध कवि स्व. कीर्तिशेष दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' के परिवार से जुड़ी थीं। कवि विद्रोही के पुत्र विवेक विद्रोही ने बताया कि प्रतीक यादव के निधन की खबर बेहद दुखद और अप्रत्याशित है। शील गुप्ता उनके पुत्र विभांशु गुप्ता समेत परिवार के देवांशु गुप्ता गुल्लू, गौरव आदि लोगों ने शोक जताया। कहा कि परिवार में शोक का माहौल है और पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, दोनों बेटियों के साथ फूट-फ...