इटावा औरैया, मई 13 -- सैफई, संवाददाता। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया। निधन की सूचना सैफई वालों को मिली तो लोग सदमे में आ गए। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में होगा। प्रतीक यादव और उनकी पत्नी भाजपा नेत्री अपर्णा यादव एक साल पहले सैफई में राजपाल यादव के बेटे आर्यन की शादी में आए थे। हालांकि सैफई या परिवार के लोगों का प्रतीक से खास जुड़ाव नहीं था। अंतिम संस्कार को लेकर अभी यहां परिवार के लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि लखनऊ में होगा। बता दें उनकी मां साधना गुप्ता के निधन के समय भी उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया गया था। यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार को बड़ा झटका उस दौरान भी परिवार के अधिकांश कार्यक्रम राजधानी में ही संपन्न हुए थे।बुधवार सुबह को प्रतीक...