नई दिल्ली, मई 17 -- प्रतीक यादव की पहचान सिर्फ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश के छोटे भाई के रूप में नहीं, बल्कि एक लग्जरी लाइफस्टाइल, रियल एस्टेट कारोबार और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े चर्चित चेहरे के तौर पर भी होती थी। सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाले प्रतीक यादव ने व्यवसाय और फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। 38 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेत्री हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। दोनों ने करीब 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि इसी साल जनवरी में प्रतीक ने सोशल मीडिया पर अपर्णा से अलग होने की घोषणा कर सनसनी फैला दी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। प्रतीक या...