नई दिल्ली, मई 14 -- Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर किया गया। प्रतीक यादव को मुखाग्नि अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह विष्ट ने दी। प्रतीक की अर्थी को शिवपाल के बेटे आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य ने ने कंधा दिया। प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में परिवार साथ सपा और बीजेपी समेत कई पार्टियों के नेता समेत तमाम लोग शामिल हुए। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है, ताकि लोग उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि...