प्रतीक त्यागी ने जीता दोहरा खिताब
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी प्रतीक त्यागी ने दिल्ली में आयोजित आईटीएफ वर्ल्ड मास्टर्स टूर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। प्रतीक ने एकल और युगल दोनों वर्गों में जीत हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रतीक त्यागी ने अक्षय आहूजा को कड़ी टक्कर देते हुए 6-2, 3-6, 10-4 से पराजित किया। मैच के दौरान प्रतीक ने अपनी तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक से विपक्षी खिलाड़ी को दबाव में रखा और एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।युगल वर्ग के फाइनल में प्रतीक ने अपने जोड़ीदार विकास गुलिया के साथ कोर्ट पर बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आदित्य खन्ना और आशीष खन्ना की अनुभवी जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-4 से मात दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.