गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में गुरुवार को दो घंटे बिजली गुल रही। इससे स्थानीय निवासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। स्थानीय निवासी एनके नेगी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली चली गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा वाले लोगों को हुई। पानी और लिफ्ट की सेवा भी प्रभावित हो गई। नए वर्ष के पहले दिन ही बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली कटौती की सूचना समिति की मेंटेनेंस टीम द्वारा निवासियों को मैसेज के माध्यम से भी दी गई। इसमें बताया गया की पावर हाउस में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण में मेन ग्रिड की सप्लाई बंद है। करीब 11 बजे के आसपास विद्...