रुद्रपुर, अगस्त 24 -- खटीमा। पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए खटीमा निवासी प्रतीक सतवाल को नैनीताल में आयोजित कायर्क्रम में लीडर ऑफ टूरिज्म चेंजेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रतीक ने केआईटीएम खटीमा से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। वर्तमान में वह लेक रिजॉर्ट, नौकुचियाताल में डायरेक्टर ऑफ सेल्स के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान मिलने पर खटीमा के सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रतीक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए प्रो जयपाल सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...