लखनऊ, मई 14 -- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ में ही गोमती किनारे भैंसाकुंड घाट पर होगा। इसके लिए सुबह 11.30 का समय निर्धारित किया गया है। 38 वर्षीय प्रतीक का बुधवार सुबह निधन हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े की मुख्य नस में खून का थक्का फंसने से ऑक्सीजन स्तर कम हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। शरीर पर चोटों के छह निशान भी मिले हैं। घटना के समय प्रतीक यादव की पत्नी व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं। सूचना मिलते ही वह दोपहर में लखनऊ पहुंच गईं। सैफई और इटावा से भी मुलायम परिवार के लोग लखनऊ पहुंच गए हैं। प्रतीक यादव की मौत की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा और भाजपा के तमाम नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दलगत राजनीति...