नई दिल्ली, मई 13 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में दशकों से दबदबा बनाए रखने वाले मुलायम सिंह यादव का परिवार आज एक गहरे सदमे से गुजर रहा है। बुधवार सुबह मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) के निधन ने 'सैफई कुनबे' को झकझोर कर रख दिया है। अखिलेश यादव, जिन्होंने अपने पिता और मां को खोने के बाद छोटे भाई प्रतीक को हमेशा एक संबल की तरह देखा, आज इस घटना से अकेले पड़ गए हैं। मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा माना जाता है, जिसकी जड़ें बेहद गहरी हैं। मुलायम सिंह यादव के परिवार की दो शाखाएं हैं। पहली शाखा उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मालती देवी से है, जिनके बेटे अखिलेश यादव हैं। अखिलेश ने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला और पिता की बनाई समाजवादी पार्टी को संभालने के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्र...