लखनऊ, मई 13 -- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में 38 साल की उम्र में निधन हो गया। सिविल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों की एक टीम उनके घर भेजी गई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां सुबह 5:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पति की मौत की खबर सुनते ही लखनऊ के लिए निकल गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पिछले कई दिनों से सोमनाथ मंदिर पूजा अर्चना के सिलसिले में गई हुई हैं। सोमनाथ से लौटने के बाद अपर्णा यादव कल दिल्ली में रुकी थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार प्रतीक...