बलिया, जून 7 -- बांसडीह। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम के क्रम में रविवार को साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता हुई। इसमें युवाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच किमी लंबी यह प्रतियोगिता बांसडीह के अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर नरायनपुर इंटर कॉलेज पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 58 बालक एवं 22 बालिकाएं थीं। प्रतियोगिता के 17 से 22 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों में प्रतीक प्रथम, धीरज द्वितीय और अमित तृतीय, 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग में टिंकू शाह ने प्रथम ,आदित्य प्रजापति दितिय और अविनाश पांडेय तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- साइकिल में ओजस, दार्शिक और रणविजय विजेता बने (फोटो) अन्य विजेताओं में आदित्य साहनी, अनुराग कुमार, अजीत कश्यप, बालिका वर्ग में अनु यादव निक्क...