नई दिल्ली, मई 13 -- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रतीक यादव से जुड़ी तमाम कहानियां लोगों के जेहन से निकलकर यूपी की फिजाओं में सुनी और सुनाई जा रही हैं। ऐसी ही एक कहानी प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की मुलाकात, उनके बीच उपजे प्रेम और फिर 2011 में सैफई में बड़े धूमधाम से हुई उनकी शादी की है। कुछ समय पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में खटास की बातें सामने आई थीं जिनपर खुद प्रतीक ने विराम लगा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक और अपर्णा के बीच शादी से पहले करीब 10 साल तक दोस्ती और फिर प्रेम रहा था। प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी ने उत्तर प्रदेश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की लव स्टोरी अरेंज...