कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। शासन के निर्देशों के क्रम में बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय कॉलिंग सेंटर पर नगर पालिका परिषद द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कूलर लगवाया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। कूलर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े। बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- तपिश से बचने को छाया न पानी, पंखे भी दे रहे जवाब इसके साथ ही सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ.विभु चतुर्वेदी की म...