गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ में अभिभावक प्रतीक्षालय एवं एआई कंप्यूटर प्रयोगशाला का मंगलवार को उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि फादर पोली वी कर जनरल, कैथोलिक डायसिस ऑफ गोरखपुर ने आशीष एवं शुभकामनाओं के साथ दोनों सुविधाओं को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि फादर थॉमस फिलिप ने वर्तमान जरूरत को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक तकनीकियों को शामिल किया। उन्होंने बताया कि एआई कंप्यूटर प्रयोगशाला, आधुनिक कंप्यूटरों, हाई स्पीड इंटरनेट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्निंग टूल्स से सुसज्जित है। यहां विद्यार्थियों को कोडिंग एआई की मूल अवधारणाएं एवं डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने स्कूल परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। समारोह में तमाम शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित ...