खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता कृषि वर्ष 2025-26 अंतर्गत रबी गेहूं पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत रांको पंचायत में किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, पटना के दुर्गेश रंजन द्वारा किसान प्रवीण कुमार की खेत में संचालित फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। यह प्रयोग किसान सलाहकार कंचन कुमार द्वारा प्रयोग संख्या-3 के अंतर्गत संपादित किया गया। प्रयोग के दौरान कुल 21.450 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। जिसके आधार पर 42.900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर निर्धारित की गई। फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य सरकार एवं किसानों के लिए फसल की सटीक उपज का अनुमान उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। निरी...