प्रति हेक्टेयर 2.5 लाख रुपये तक कमा रहे किसान
सहरसा, अगस्त 23 -- सहरसा। सुपरफूड मखाना की खेती कर किसान प्रति हेक्टेयर 2 से ढाई लाख रुपए कमा रहे हैं। यही वजह है कि फोड़ी के लिए दूसरे जिले से मजदूर मंगाकर प्रति क्विंटल सात हजार रुपए देने से उन्हें गुरेज नहीं। उद्यान अधिकारियों द्वारा किसानों से लिए फीडबैक में इन बातों के अलावा यह भी सामने आया है कि इस बार 6250 हेक्टेयर अधिक में मखाना की खेती हुई है। फीडबैक लेने के दौरान सहायक निदेशक उद्यान शैलेन्द्र कुमार से नवहट्टा, चन्द्रायण और महिषी के किसानों ने बताया कि अपना खेत होने पर प्रति हेक्टेयर मखाना की खेती पर डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है। बटेदारी या लीज पर लेकर मखाना की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर 2 से सवा दो लाख रुपए खर्च आते। जिसमें मखाना का खेत तैयार कर बीज रोपने, पटवन, गुड़ी निकालने में मजदूरी लेकर पत्ता छोटा रहने पर गलन की समस्या खत्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.