देवघर, मई 3 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उक्त आयोजन की समयावधि पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक होगी। इसके अलावा प्राप्त सभी आवेदनों को जन शिकायत कोषांग में कम्प्यूटर में दर्ज करते हुए विभिन्न संबंधित कार्यालयों/पदाधिकारियों को भेजा जाएगा एवं नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। चूंकि जनता दरबार में आने वाले कई मामले अन्तर्विभागीय प्रकृति के होते हैं, ऐसे में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का जनता दरबार में उपस्थिति रहेगी। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के माध्यम से जन शिकायतों का होगा त्वरित समाधान ताकि संबंधित पदाधिकारी अपने अन्तर्विभागीय कार्यों के लिए आपस में विमर्श कर कार्...