नई दिल्ली, जून 25 -- केंद्र सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह खाद्यान्न की मात्रा को सात किलोग्राम करने पर विचार कर रही। हालांकि इसकी अधिकतम सीमा 35 किलोग्राम ही रहेगी। इस कदम से बड़े गरीब परिवारों को लाभ होगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत दो सदस्य वाले एएवाई परिवार को प्रति माह 14 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जबकि पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को मौजूदा अधिकतम सीमा के अनुसार 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। छोटे परिवारों को कुल मात्रा के लिहाज से बहुत अधिक बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन बड़े परिवारों को लाभ होगा क्योंकि खाद्यान्न आवंटन परिवार के आकार के अनुसार बढ़ेगा। खाद्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक...