रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग और आईक्यूएसी की ओर से शुक्रवार को 'कैंपस से कॉर्पोरेट' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक्सआईटीई, गम्हरिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक जीवन से पेशेवर करियर के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना था। इसकी शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजून ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में सॉफ्ट स्किल्स का महत्व तेजी से बढ़ा है और इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाती हैं। कार्यक्रम में एक्सआईटीई गम्हरिया के विशेषज्ञ प्रो राज बंसल व प्रो निशित सिंह ने सत्रों का संचालन किया। प्रो राज बंसल ने विद्यार्थियों को स्मार्ट मॉडल के माध्यम से लक्ष्य निर्धारण और आत्म-प्रबंधन के गुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.