मथुरा, अप्रैल 9 -- मंडी समिति परिसर में व्याप्त समस्याओं की शिकायतों के बाद गुरुवार को मंडी समिति के सभापति/नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गेहूं खरीद बढ़ाने के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में मंडी सचिव रेनू वर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री दीन दयाल अग्रवाल तथा विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सभापित/नगर मजिस्ट्रेट ने समस्त व्यापारियों एवं मिलर्स से आह्वान किया गया कि किसानों से गेहूं खरीद हेतु प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से क्रय किया जाए। जिससे कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। मंडी में संचालित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में वार्ता की गयी। इसके बाद मण्डी परिसर में गल्ला मंडी समिति एवं फल-सब्जी मंडी समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी स...