रुडकी, फरवरी 3 -- प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी और सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 20.60 लाख से अधिक की राशि ठग ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम तांशीपुर निवासी गौरव त्यागी ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बातचीत अभिषेक मित्तल नामक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को एक कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। आरोपी ने गौरव को एक कंपनी सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का लालच दिया और विश्वास जीतने के लिए कंपनी की फर्जी ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भेजीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.