वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रतिष्ठा द्वादशी पर नमामि गंगे की ओर से विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। प्रभु श्रीराम से समृद्धशाली, विकसित, आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद मांगा गया। दो वर्ष पूर्व पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी को ही अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्रतिष्ठा की गई थी। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में भगवान का चित्र लेकर ललिता घाट पर पूजन किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से धर्मचंद शर्मा, सुवर्णा, दत्तात्रेय, रामजानकी शर्मा, महादेव मिश्रा, हनुमान प्रसाद एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...