कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। शहर की कवियित्री प्रतिष्ठा रावत शर्मा को मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें राजस्थान के जयपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला है। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतिष्ठा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से हिन्दी साहित्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...