गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर में पार्किंग व्यवस्था की कमी और ट्राफिक नियमों के पालन में लापरवाही के कारण जाम की समस्या से लोगों को लगातार जूझना पड़ता है। कोर्ट परिसर, बैंक, मॉल, दुकानों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें आम हो गई हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। गोड्डा व्यवहार न्यायालय के बाहर रोज बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और आवागमन प्रभावित होता है। वहीं बाजार में दुकानों के अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में चलने वाले टोटो और ऑटो चालकों को ट्राफिक नियमों से कोई लेना देना हैं। बिना संकेत दिए कहीं भी वाहन मोड़ देना, बाजार में ओवरटेक, बीच सड़क पर...