फरीदाबाद, मार्च 18 -- नूंह। ईद और नवरात्रों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नगीना थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी पृथ्वी सिंह ने की, जबकि संचालन एसएचओ सचिन कुमार ने किया। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों, गौशालाओं के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसियों, ज्वेलर्स, होटल संचालकों, दुकानदारों, मंदिरों और मस्जिदों के प्रबंधकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सतर्कता से ही किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर...