चंदौली, मई 17 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में एडीएम राजेश कुमार एवं एएसपी सदर अनंत चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम पुलिस लाइन के नवीन सभागार में सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही सर्राफा व्यापारियों को जागरूक किया गया। वहीं सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम एवं सतर्कता पर जोर दिया गया।इस दौरान अधिकारी द्वय ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से स्थापित कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। एएसपी ने कहा कि जनपदीय पुलिस की तरफ से बाजार क्षेत्रों में नियमित गश्त, सघन चेकिंग अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों ...