लखनऊ, सितम्बर 25 -- हजरतगंज के डालीबाग स्थित अलाया अपार्टमेंट में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही सौम्या जायसवाल (17)ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, मड़ियांव में पत्नी के मायके जाने पर अभिषेक (22) ने फांसी लगा ली। कुशीनगर निवासी सौम्या विद्यापीठ कोचिंग से पढ़ाई कर रही थी। वह इंटरमीडिएट के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फ्लैट में शाहजहाँपुर निवासी प्रतिज्ञा साथ वह किराए पर रहती थी। कई दिन पहले प्रतिज्ञा घर चली गई थी। शुक्रवार को वह नाश्ता और खाना खाने मेस में नहीं पहुंची। इस पर दूसरे छात्रों ने फ्लैट के केयरटेकर को जानकारी दी। अनहोनी की आशंका से लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो सौम्या का शव छत के पंखे में दुपट्टे से लटक रहा था। बत...