वाराणसी, फरवरी 14 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। गजोखर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसमें जेईई-नीट जैसे इम्तिहान को ध्यान में रखा गया। आईआईटी बीएचयू के डॉ. वी. रामनाथन ने विद्यार्थियों को आईआईटी-मेडिकल एवं अन्य संस्थानों में प्रवेश की तैयारी की जानकारी दी। परीक्षा की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया एवं पात्रता मानदंड, विषयों की गहन समझ, प्रभावी अध्ययन योजना एवं समय प्रबंधन के बारे में बताया। विद्यालय पाठ्यक्रम एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में संतुलन, विश्लेषणात्मक सोच एवं तार्किक क्षमता विकास की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य नागेश मिश्रा ने अतिथि का स्वागत किया। संचालन पूजा पाल, रामाश्रय यादव और रामबली वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रधाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.