प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेंगी सुविधाएं
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज, संवाददाता। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रह रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों से उनकी पढ़ाई, लक्ष्य और समस्याओं पर संवाद किया। डीएम ने छात्रावास के एक कक्ष को स्टडी रूम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं, मैगजीन और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डीएम ने छात्रों को सरकारी नौकरी तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र, उद्यमिता और निजी क्षेत्र में भी अवसर तलाशने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Aura...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.