मऊ, मई 28 -- मऊ, संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया बैच प्रारम्भ किया जाएगा। योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेई, बैकिंग, यूपी टीईटी, सीटीईटी, एनडीए, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउंसिलिंग तथा मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मऊ में किया जा रहा है। बताया कि जनपद के सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राएं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे 20 जून तक अपना...