हाजीपुर, जुलाई 22 -- वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय,वैशाली द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्टडी किट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग,बिहार लोक सेवा आयोग एवं अन्य राज्य लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र अभ्यर्थियों कोRs.5,000 तक की निःशुल्क स्टडी किट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, यूजीसी-नेट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को 2,500 तक की निःशुल्क स्टडी किट प्रदान की जाएगी। योजना के लिए आवेदन ...