प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- साइबर शातिरों ने शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र से 96 हजार 500 रुपये ठग लिए। आजमगढ़ में कठौरा कप्तानगंज निवासी जयसिंह कुमार शिवकुटी के गोविंदपुर में रहकर तैयारी कर रहा है। उसकी तहरीर के मुताबिक ठगों ने उसके ह्वाट्सएप पर फर्जी लिंक भेज कर उसके एसबीआई खाते से रुपए निकाल लिए। साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर 47 हजार रुपए होल्ड हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...