उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक प्रतियोगी छात्रा से अस्पताल प्रबंधक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने कानपुर और एमपी के होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो-फोटो बनाए और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवाया। अब ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के मुताबिक, वह 2024 से प्रियदर्शिनी नगर में रहकर यूपीएसआई की तैयारी कर रही थी। 10 फरवरी को शेखपुर स्थित उत्तम अस्पताल में दवा लेने गई थी। वहां अस्पताल प्रबंधक देवकांत उत्तम मिला। केबिन में बैठाकर नाम-पता और मोबाइल नंबर लिया। डॉक्टर से दवा लिखवाने के बहाने बातचीत शुरू की। शाम को हालचाल के बहाने फोन किया और शादी का झांसा देकर कार में घुमाने लगा। आरोप है कि देवकांत ...