गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मंडल बाल कल्याण परिषद ने अखिल भारतीय मानव विकास परिषद के साथ मिलकर गुरुवार को सेक्टर-38 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 42 विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को साइकिलें भेंट की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी आरती सोलंकी (हरियाणा की पहली महिला ओलंपियन) की ओर से किया गया। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मानस शिक्षा विद्यालय के बच्चों ने वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति देकर देशभक्ति व अनेकता में एकता का संदेश दिया।...