चम्पावत, मार्च 26 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज में गृहविज्ञान परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नेहा और अनिशा प्रथम रहीं। पीजी कॉलेज डॉ.अपराजिता की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अथिति डॉ. संगीता गुप्ता ने किया। ट्रे पेटिंग प्रतियोगिता में स्नेहा वाल्मीकि, शालिनी गोरखा, अनिषा पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार जैनब बानो और रोहिला को दिया गया l फ्लावर पाट विथ हैंड मेड फ्लॉवर प्रतियोगिता में अनिशा बोहरा, दिया जोशी, तनुजा पांडेय पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना में कोमल विश्वकर्मा और मोनिका को दिया गया l मंडल में डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. वंदना चंद, डॉ. स्वाति कांडपाल, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. भगत लोहिया रहे। इस मौके पर डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. स्वाति बिष्ट, मीना म...