रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रैक साइकिलिंग नेशनल चैंपियनशिप के अंतिम दिन मंगलवार को प्रतियोगिता के दौरान साइकिलें टकराने से दो खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से एक खिलाड़ी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसके माथे पर तीन टांके लगाए गए हैं। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपिशनशिप के दौरान मंगलवार को अंडमान निकोबार की साइकिलिस्ट बिटनिस्पीयर केरन रेंस इवेंट के तीसरे राउंड के दौरान अन्य साइकिलिस्ट की साइकिल से टकरा गईं। इससे वह संतुलन खो बैठीं और ट्रैक पर गिर गईं। हादसे में उन्हें मामूली चोट आई। स्टेडियम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया। वहीं दूसरे इवेंट के दौरान पंजाब के साइकिलिस्ट तनवीर सिंह की साइकिल दूसरे खिलाड़ी की साइकिल से भिड़ गई। इसमें वह घायल हो गए। हादसे में उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.