सहरसा, मार्च 22 -- सहरसा।शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्कूल सभागार में जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, एडीपीसी अभिषेक कुमार, प्राचार्य कपिलदेव कुमार, संभाग प्रभारी महेश कुमार, शिक्षक आनंद कुमार झा ने किया। प्रतियोगिता के सभी विधा में विभिन्न प्रखंड से 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कक्षा समूह छह से आठ एवं नौ से 12 के चयनित प्रतिभागी के बारह सदस्यीय टीम पटना में बिहार दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने जाएगी। शिक्षक आनंद कुमार झा के निर्देशन में चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...